फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   lock in computer room

नगर पालिका के कंप्यूटर रुम में लगा डबल ताला बना चर्चा का बिषय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
lock in computer room
नगर पालिका के कंप्यूटर रूम में लगा डबल ताला बना चर्चा का बिषय
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। नगर पालिका परिषद के कंप्यूटर कक्ष में पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा लगाया गया डबल ताला मंगलवार को चर्चा का विषय रहा। कंप्यूटर कक्ष में ताला लगा देख कर्मचारी बैरंग लौट गए। आज पूरे दिन ताले को लेकर नगरपालिका के साथ ही पूरे शहर में चर्चा होती रही।

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नगर पालिका परिषद के कंप्यूटर कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी जब अपने कार्यालय पहुंचे तो देखा कि उनके कंप्यूटर रूम में ताले के ऊपर एक दूसरा ताला लगा हुआ था। जिस पर एक पर्ची भी चिपकी हुई थी। कर्मियों के अनुसार पर्ची पर लिखा हुआ है कि यह ताला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा लगाया गया है और उनकी बिना अनुमति के यह ताला नहीं खोला जाएगा। कंप्यूटर रूम में डबल ताला लगा देख कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी अन्य काम निपटाते नजर आए। ताले को लेकर मंगलवार की दोपहर बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं। उक्त संदर्भ में अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा ने बताया कि वह सोमवार की शाम नगरपालिका कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय तो खुला था, मगर कंप्यूटर कक्ष में ताला लगा हुआ था, जबकि उन्हें कुछ विभागीय कार्य कंप्यूटर के द्वारा कराए जाने थे, जो नहीं हो सके। इसलिए उन्होंने कंप्यूटर रूम में ताला लगा दिया है और वह स्वयं ताला खुलवा कर कार्य कराएंगे। उक्त संदर्भ पालिका के चेयरमैन मोहम्मद हसन खां से जब कंप्यूटर रूम में लगे ताले के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कंप्यूटर रूम में ताला लगने जैसी बात की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उक्त मामला उनके कोई संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed