फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Literature festival to be held on March 19 at Nalwadi fair

Bilaspur News: नलवाड़ी मेला में 19 मार्च को होगा साहित्य उत्सव

Fri, 13 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Literature festival to be held on March 19 at Nalwadi fair
साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल होंगे मुख्य आकर्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अंतर्गत 19 मार्च को एकदिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में देश के प्रसिद्ध कवि और सामाजिक कार्यकर्ता नीलोत्पल मृणाल मुख्य आकर्षण रहेंगे। बिहार-झारखंड से संबंध रखने वाले नीलोत्पल मृणाल समकालीन हिंदी साहित्य के चर्चित रचनाकारों में गिने जाते हैं और युवाओं के बीच उनकी विशेष पहचान है।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में नीलोत्पल मृणाल को युवाओं को दिया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित सम्मान साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्रदान किया गया था। उनके लिखे उपन्यास डार्क हॉर्स, औघड़ और यार जादूगर हिंदी साहित्य की चर्चित और बेस्ट सेलर किताबों में शामिल हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि साहित्य उत्सव के दौरान चर्चा पर चर्चा सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिलासपुर के प्रमुख साहित्यकार मेरे लिए साहित्य के मायने विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा आज के दौर में पोषण की आवश्यकता क्यों महत्वपूर्ण है विषय पर भी विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर भाग लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे। बताया कि जिले के बहुभाषी कवियों के लिए भी 19 मार्च को अलग-अलग सत्रों में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, ताकि स्थानीय रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि इस साहित्य उत्सव का उद्देश्य साहित्य, समाज और समकालीन मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना तथा युवाओं को साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed