फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Literacy and numeracy knowledge given to children through TLM

Bilaspur News: बच्चों को टीएलएम से दिया साक्षरता एवं संख्या ज्ञान

Thu, 08 Aug 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Literacy and numeracy knowledge given to children through TLM
-एक सप्ताह तक स्कूल में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में शिक्षा सप्ताह के पहले दिन टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) से संबंधित गतिविधियां करवाई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित और सामुदायिक सहभागिता की गतिविधियां करवाई जाएंगी।

स्कूल अध्यापक खूब सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नई शिक्षा नीति 2020 की चौथी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसके तहत पूरे हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। यह शिक्षा सप्ताह 8 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल में बच्चों की शिक्षण अधिगम सामग्री के निर्माण एवं उसके उपयोग से संबंधित गतिविधियां करवाई गईं। इस मौके पर बच्चों ने जमा, घटाना, गुणा भाग, मशीन, जाम का संदूक, संख्या चक्कर वर्णमाला, अंग्रेजी अल्फाबेट से संबंधित विभिन्न प्रकार के चार्ट तैयार किए गए। यह सभी टीएलएम स्कूल में उपलब्ध समान अर्थात शून्य निवेश द्वारा तैयार किए गए। इससे बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि का विकास होता है और शिक्षण अधिगम प्रक्रिया रोचक बनती है। इन गतिविधियों में पांच से लेकर आठ वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाडा में भी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed