{"_id":"6a7a1540e4e920fef001e455","slug":"links-in-chitta-and-charas-supply-chain-traced-five-smugglers-arrested-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165258-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टा-चरस की सप्लाई के खंगाले तार, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टा-चरस की सप्लाई के खंगाले तार, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पांच मामलों में पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर बिलासपुर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने नशे की पूरी सप्लाई चेन को खंगालते हुए पांच अलग-अलग मामलों में पांच मुख्य तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने वित्तीय लेन-देन, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों के बैकवर्ड लिंक तलाशे और पंजाब, चंडीगढ़ और मंडी में दबिश देकर इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया।
पहले मामले में 2 अगस्त को मल्यावर संपर्क सड़क पर चेकिंग के दौरान पंजाब के बटाला निवासी रुबल से 121.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। मामले में थाना घुमारवीं में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन और व्हाट्सएप रिकॉर्ड के आधार पर स्थानीय तस्कर राकेश कुमार उर्फ सानू, निवासी कांगड़ा को छह अगस्त को मनाली से गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में खेप का स्रोत बटाला निवासी आशीष जोसेफ सामने आया। पुलिस टीम ने बटाला में दबिश देकर आशीष जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दूसरे मामले में 27 जुलाई को पट्टा चौक फोरलेन पर स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बेहल कंडेलां निवासी अजय ठाकुर से 9.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। थाना सदर में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसमें खरड़ में रहकर बिलासपुर में चिट्टे की सप्लाई करने वाले अभिषेक उर्फ मस्कड़ा की पहचान हुई। पुलिस ने शिमला से उसे गिरफ्तार किया। जांच में उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में 25.62 ग्राम और वर्ष 2023 में 4.06 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले दर्ज हैं।
तीसरे मामले में 31 जुलाई को फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान मंडी निवासी गुड्डु राम और विक्रम से 9.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मनी ट्रेल के आधार पर पुलिस ने सप्लाई लिंक स्थापित किया। इसके बाद चंडीगढ़ में दबिश देकर सेक्टर-38 वेस्ट निवासी महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार महिला पिछले काफी समय से बिलासपुर क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई कर रही थी। मामले की जांच जारी है। चौथे मामले में पांच अगस्त को स्पेशल डिटेक्शन टीम ने अमृतसर निवासी हरिंद्र सिंह से 14.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच में व्हाट्सएप चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अमृतसर निवासी गोविंदा सिंह उर्फ रोशन को सप्लायर के तौर पर चिह्नित किया गया। पुलिस थाना सदर की टीम ने अमृतसर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गोविंदा के खिलाफ नशीली गोलियों और चिट्टे से संबंधित पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पांचवें मामले में 8 अगस्त को मलयावर लिंक रोड पर फोरलेन के पास चेकिंग के दौरान होशियारपुर निवासी रवि और सुखबीर को करीब चार किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर पुलिस ने वित्तीय लेन-देन और कॉल विश्लेषण के आधार पर चरस के स्रोत और सप्लाई चेन की जांच की। जांच में मंडी के बाली चौकी क्षेत्र निवासी हुकम राम की संलिप्तता सामने आई, जिसे पुलिस ने मंडी से गिरफ्तार कर लिया।