{"_id":"56f1449a4f1c1b465bf14d24","slug":"leproscopy-test-started-in-bilaspur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लैपरोस्कोपी विधि से होंगे ऑपरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लैपरोस्कोपी विधि से होंगे ऑपरेशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
zvxzv
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मरीजों को शीघ्र ही लैपरोस्कोपी, डिजीटल एक्सरे और कलर डॉपलर की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों के पैसे के साथ समय की भी बचत होगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
लैपरोस्कोपी विधि से ऑपरेशन करवाने के लिए मरीजों को अभी तक आईजीएमसी शिमला और अन्य अस्पतालों को जाना पड़ता था। डिजीटल एक्सरे की सुविधा मिलने से मरीजों की रिपोर्ट मात्र दो मिनट में मिल जाएगी। कलर डोपलर सुविधा होने से मरीजों को इसके लिए निजी लेबोरेटरी में अधिक पैसे नहीं देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में न तो लैपरोस्कोपी विधि से ऑपरेशन करने की व्यवस्था है और न ही डिजिटल एक्सरे और कलर डॉपलर उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामान्य किडनी और पथरी के ऑपरेशन में 15 से 20 टांके लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद मरीजों को 10 से 15 दिन अस्पताल में ही दाखिल रहना पड़ता है। वहीं, डिजिटल एक्सरे की सुविधा के अभाव में एक्सरे की साधारण मशीन से रिपोर्ट बनाने में आधे से पौने घंटे का समय लग जाता है।
तब कहीं जाकर उपचार शुरू होता है। कलर डॉपलर न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में उक्त सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को मजबूरन आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता है। सदर विधायक बंबर ठाकुर ने इन मसलों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा स्वास्थ्य निदेशक के समक्ष भी उठाया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला अस्पताल के लिए डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू : सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर अस्पताल में लैपरोस्कोपी, डिजीटल एक्सरे और कलर डॉपलर के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके लिए पैसा भी आ गया है। संबंधित उपकरणों के खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।