फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopard's arrival in Bhadret village creates fear among people

Bilaspur News: भदरेट गांव में तेंदुए की दस्तक से लोगों में भय का माहौल

Sun, 28 Dec 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard's arrival in Bhadret village creates fear among people
तेंदुए का जोड़ा रिहायशी घरों में दे रहा दस्तक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत मरहाणा पंचायत के भदरेट गांव में तेंदुए की दस्तक से लोगों में भय व्याप्त है। तेंदुए का जोड़ा लोगों के रिहायशी घरों में दस्तक दे रहा है।

घरों की चारदीवारी के अंदर पहुंच कर तेंदुए का जोड़ा शिकार करने की फिराक में रह रहा है। ऐसे में लोग अपने घरों में भी डर-डर कर रह रहे हैं। शनिवार रात करीब दो बजे तेंदुए का जोड़ा गांव के दो रिहायशी घरों के आंगन में पहुंच गया। तेंदुए के जोड़े की आंगन में मौजूदगी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिखा की दो तेंदुए चहारदीवारी फांद के आंगन में पहुंचे। जहां तेंदुए का जोड़ा करीब आधा घंटा मौजूद रहा। मरहाणा पंचायत के पूर्व प्रधान पृथी चंद ने बताया कि भदरेट गांव के देशराज व विपनपाल के घर के आंगन में तेंदुए की मौजूदगी ने भय का माहौल बना दिया है। रिहायशी घरों के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी से लोग डरे हुए हैं। पृथी चंद ने कहा कि जिस तरह देशराज व विपनपाल के आंगन में दो तेंदुए चहलकदमी करते देखे गए ऐसे में अगर कोई घर का सदस्य बाहर निकल जाता तो वह तेंदुआ हमला कर सकते थे। पृथी चंद ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण शाम ढलने के बाद घरों से निकलने में डर रहे हैं। अकेले बच्चों को स्कूल जाने से डर लग रहा है। मवेशियों के लिए चारा लाने से महिलाएं डर रही हैं। पूर्व प्रधान ने कहा कि अगर समय रहते उचित कदम न उठाए गए तो कोई अनहोनी घटना हो सकती है। आरओ भराड़ी मदन ने कहा कि इस बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed