फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   leopard attacked on man

घर में सो रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला

Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
leopard attacked on man
घायल जोगिंद्र सिंह। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ के कुट लेंगड़ी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। व्यक्ति के हाथ और बाजू में चोटें आई हैं। शुक्रवार रात को कुट लेंगड़ी गांव का जोगिंद्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। घर का दरवाजा खुला था। रात करीब 11 बजे तेंदुआ अंदर घुस आया और जोगिंद्र पर हमला कर दिया। जोगिंद्र हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। इसी बीच तेंदुआ भाग गया। घायल जोगिंद्र को स्वास्थ्य केंद्र कुहमझवाड़ पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। पंचायत उपप्रधान रत्न सिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने मांग की वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए। जोगिंद्र सिंह को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed