{"_id":"6ab6c6aa4e9f398beb0a9c3c","slug":"law-and-order-and-development-will-be-major-issues-i-will-also-contest-the-election-subhash-thakur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168515-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था और विकास होंगे बड़े मुद्दे, चुनाव भी लड़ूंगा : सुभाष ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था और विकास होंगे बड़े मुद्दे, चुनाव भी लड़ूंगा : सुभाष ठाकुर
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने पत्रकार वार्ता में सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के पूर्व भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता के संकेत देते हुए कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास को क्षेत्र के दो बड़े मुद्दे बताते हुए सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने गोलीकांड, कुल्हाड़ी कांड और चिट्टे के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि नशे की समस्या क्षेत्र के भविष्य के लिए चुनौती बन रही है। उन्होंने दावा किया कि सदर की करीब 20 पंचायतें चिट्टे के मामले में अति संवेदनशील हैं। सुभाष ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा सरकार के समय शुरू हुई कई सिंचाई, पेयजल योजनाएं, पुल और अन्य विकास कार्य मौजूदा सरकार के कार्यकाल में रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ योजनाएं 80 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी थीं। उन्होंने इन कार्यों के रुकने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सवाल उठाए। हाल की आपराधिक घटनाओं को गैंगवार कहे जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने इसे ट्रेड वार बताते हुए रेलवे और फोरलेन से जुड़े कथित हितों की ओर इशारा किया और कहा कि आने वाले समय में इन मामलों को सामने लाया जाएगा।