फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lavi Fair: The process of plot allotment will start from November 2 this year.

लवी मेला : इस वर्ष दो नवंबर से शुरू होगी प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया

Sun, 27 Oct 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lavi Fair: The process of plot allotment will start from November 2 this year.
मेला मैदान सहित वजीर बावड़ी से खनेरी तक लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन


वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होगी किन्नौर जाने वाले वाहनों की आवाजाही

सफेद ढांक में गौरा चौक तक एक तरफ लगेंगे स्टॉल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश का एकमात्र व्यापारिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला सदियों से आयोजित हो रहा है। ऑनलाइन कारोबार के युग में यह मेला आज भी अपनी व्यापारिक गतिविधियों के लिए मशहूर है। किन्नौर जिले के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से व्यापारी इस मेले में अपना सामान लेकर पहुंचते हैं। इस वर्ष मेले में सजने वाली दुकानों के लिए दो नवंबर से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। मेले के आयोजन और प्रदर्शनियों को लेकर विभिन्न विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एक सदी से भी अधिक समय से रामपुर में लवी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में किन्नौर के ड्राईफ्रूट, सेब, मसालों सहित देशभर से व्यापारी गर्म कपड़ों, औजारों सहित किसानी-बागवानी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को लेकर पहुंचते हैं। आधिकारिक रूप से जहां यह मेला 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होता है, वहीं करीब एक माह तक व्यापारी यहां अपना कारोबार करते हैं। इस मेले के दौरान नेशनल हाईवे पांच किनारे और पाटबंगला मैदान में दुकानें सजेंगी, जबकि सफेद ढांक में केवल एक तरफा दुकानें सजाने की इजाजत रहेगी। मेले में पहली बार स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होकर दस नवंबर तक चलेगी। सुरक्षा के लिहाज से जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी, वहीं मेला मैदान सहित एनएच पांच पर वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे किसी भी आपराधिक गतिविधि पर पुलिस नजर बनाए रखेगी। मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी बदला गया है। 30 नवंबर तक किन्नौर जाने वाले वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। किन्नौर से रामपुर की ओर आने वाली निगम की बसों को निगम की कार्यशाला होकर बस अड्डे में पहुंचना होगा।
विज्ञापन



लवी मेले में सजने वाली दुकानों के लिए दो से दस नवंबर तक प्लॉट आवंटन प्रक्रिया चलेगी। तहसीलदार रामपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्लॉटों का आवंटन करेगी। आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मौके पर वीडियोग्राफी की जाएगी। उन्होंने इच्छुक व्यापारियों से समय रहते अपना स्टॉल बुक करने का आह्वान किया। - निशांत तोमर, अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article