फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Launch of the third batch of the Prime Minister's Internship Scheme at NTPC Koldam

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तीसरे बैच का शुभारंभ

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Launch of the third batch of the Prime Minister's Internship Scheme at NTPC Koldam
एनटीपीसी कोलडैम में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तीसरे बैच के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित प्रशिक
नौ माह की इंटर्नशिप में 21 प्रशिक्षु ले रहे है भाग
विज्ञापन

बिलासपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत एनटीपीसी कोलडैम में तीसरे बैच बैच का शुभारंभ हुआ। इसमें 21 प्रशिक्षु इंटर्न्स भाग ले रहे हैं।



इसका उद्देश्य युवा शक्ति को उद्योगों से जोड़कर उन्हें व्यावहारिक कार्यानुभव प्रदान करना है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एसएस राव, मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरिन्द्रन और सभी विभागाध्यक्ष ने। उन्हें ट्रेनिंग किट प्रदान किए। इस बैच में डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और आईटीआई पाठ्यक्रमों से जुड़े छात्र शामिल हैं, जो मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, नर्सिंग, फिटर और वेल्डर जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित हैं। इन प्रशिक्षुओं को एनटीपीसी कोलडैम में नौ माह की इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी, जिसके दौरान वह ऊर्जा उत्पादन एवं परियोजना संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन संबंधी पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। औपचारिक इंडक्शन कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षुओं को परियोजना का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान उन्हें पावर प्लांट की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने डैम टॉप, पावर हाउस एवं प्लंज पूल सहित परियोजना के प्रमुख स्थलों का दौरा किया और कोलडैम की परिचालन उपलब्धियों एवं प्रदर्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह पहल युवाओं को तकनीकी ज्ञान, उद्योग आधारित अनुभव और पेशेवर कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों एवं रोजगार अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed