फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lashkari Ram and Bina Vardhan became the vice presidents of Kalyan Kala Manch.

Bilaspur News: लश्करी राम, बीना वर्धन बने कल्याण कला मंच के उप प्रधान

Tue, 16 Dec 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lashkari Ram and Bina Vardhan became the vice presidents of Kalyan Kala Manch.
बामटा में आयोजित बैठक में किया मंच की कार्यकारिणी विस्तार
विज्ञापन

धर्म चंद को सह सचिव, रणजीत को मीडिया प्रभारी,कर्म वीर को बनाया प्रेस सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कल्याण कला मंच बिलासपुर की बैठक बामटा में हुई। इसमें कल्याण कला मंच बिलासपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
कला मंच के निदेशक सुरेंद्र सिंह मिन्हास, संरक्षक अमरनाथ धीमान, प्रधान तृप्ता कौर मुसाफिर, महासचिव बाबू राम धीमान और श्याम सुंदर सहगल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें लश्करी राम और बीना वर्धन को उप प्रधान, धर्म चंद धीमान को सह सचिव, रणजीत वर्धन को मीडिया प्रभारी और कर्म वीर कंडेरा को प्रेस सचिव बनाया गया। संरक्षक मंडल में बुद्धि सिंह चंदेल, सुख राम आजाद, रविंद्र नाथ भट्टा और शीला सिंह को शामिल किया गया।

इसके अलावा सुषमा खजूरिया, सुशील कुमार पुंडीर, डॉ. अनेक राम संख्यान, ललिता कश्यप और जगदीश सहोता को सलाहकार, डॉ. लेख राम शर्मा, कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, वीएसएम, रूप शर्मा, जीत राम सुमन और भीम सिंह नेगी को प्रबंधक बनाया गया। विभिन्न विभागों के सचिव देविंद्र सिंह राजपूत, आशा कुमारी, बीना चौधरी, सुमन चड्ढा, आशा लाल, कविता सिसोदिया, विजय सहगल, रचना चंदेल और रविंद्र कमल चंदेल नियुक्त हुए। साथ ही नरेंद्र दत्त शर्मा, सूबे बीर सिंह चंदेल, डॉ. हेमा ठाकुर, परमजीत सिंह कहलूरी, हुसैन अली, बृज लाल लखनपाल, चिंता देवी भारद्वाज, राकेश मिन्हास और गोरखू राम शास्त्री को विभिन्न विद्याओं का प्रभारी बनाया गया। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को कोर कमेटी के सदस्यों ने बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि सभी अपने अपने दायित्वों का पालन करते हुए मंच को समर्पित रह कर काले बाबा जी का आशीर्वाद सदा प्राप्त करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed