फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Laparoscopic surgery started in AIIMS Bilaspur OBG department

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर ओबीजी विभाग में शुरू हुई लेप्रोस्कोपिक सर्जरी

Sat, 16 Sep 2023 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Laparoscopic surgery started in AIIMS Bilaspur OBG department
-डॉक्टर पूजन टीम ने की पहली सफल सर्जरी
विज्ञापन

-भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा में होने वाले कैंसर के इलाज के लिए भी की जा रही तैयारी
-कोलपोस्कोपी एंड डायरेक्ट सर्जरी शुरू करने की भी है योजना


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में पहली लेप्रोस्कोपिक सफल सर्जरी की गई। विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूजन और उनकी टीम ने पहली सर्जरी की।
समय के साथ-साथ बिलासपुर एम्स में सुविधाएं भी बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में ओबीजी विभाग में लोगों के लिए एक और सुविधा जुड़ गई है। विभाग में लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। एम्स में गेस्ट्रोलॉजी को छोड़कर सभी विभागों की ओपीडी शुरू कर दी गई है, जिस कारण प्रदेश के लोगों को पीजीआई के चक्कर काटने से राहत मिली है। अब लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू होने से प्रदेश के लोगों को एक और बड़ी राहत मिली है। एम्स में करीब आठ माह पहले प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग के लेबर रूम ने काम करना शुरू कर दिया था। इसमें स्त्री रोग से संबंधित नियमित और आपातकालीन सिजेरियन, ओवेरियन सिस्ट, एंडोमेट्रिसाइड(रसीली गनी का कैंसर), इनफर्टिलिटी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विभाग में प्रसूति और स्त्री रोग अल्ट्रासाउंड भी किए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एम्स ओबीजी विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा आगामी कुछ माह में कोलपोस्कोपी एंड डायरेक्ट सर्जरी योजना पर भी कार्य चल रहा है। इसमें महिलाओं के गर्भाशय में होने वाले कैंसर का पता लगाया जाता है और अत्याधुनिक तकनीक से इसमें सर्जरी के माध्यम से इसका इलाज किया जाता है। साथ ही भविष्य में इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन भी शुरू होगी। बता दें कि एम्स में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के कुल 183 पद हैं। इनमें 50 सीनियर रेजिडेंट और 50 जूनियर रेजिडेंट के पद स्वीकृत हैं। जूनियर रेजिडेंट के सभी पद भरे गए हैं, लेकिन सीनियर के 21 ही पद भरे गए हैं। वहीं अन्य पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed