{"_id":"64b93b0852a2340a850b9af7","slug":"landslide-threatens-to-completely-block-bandla-road-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-2778-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भूस्खलन से बंदला सड़क के पूरी तरह अवरुद्ध होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भूस्खलन से बंदला सड़क के पूरी तरह अवरुद्ध होने का खतरा
विज्ञापन
बिलासपुर की बंदला सड़क पर हुआ भूस्खलन। संवाद
ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। साथ लगती बंदलाधार में बंदला और चनालग गांव के बीच भूस्खलन से सड़क के पूरी तरह बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। समय पर इसकी मरम्मत नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। पंचायत और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से इस स्थान पर शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
बारिश के कारण जिले भर में नुकसान हो रहा है। बंदला सड़क पर चनालग के पास रात के समय भूस्खलन से सड़क ढहने का खतरा बन गया है। मलबा करीब 100 फीट नीचे जा पहुंचा है। यदि शीघ्र कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिस जगह मलबा गिर रहा है, वहां पर लोग घास काटते हैं और आते-जाते रहते हैं। इस कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
बता दें कि इस सड़क पर एचआरटीसी के कई रूट चलते हैं। साथ ही कुछ एक निजी बसें भी जाती हैं। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, यदि वहां पर और भूस्खलन होता है तो पूरी सड़क ढह जाएगी। इससे यह सड़क पूरी तरह बंद हो जाएगी। लोगों को मुख्यालय के लिए वाया ब्रह्मपुखर से सफर करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इसे शीघ्र सही करने की मांग की है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन वाले स्थान पर खतरा बहुत बढ़ गया है। यदि कोई मालवाहक वाहन यहां से गुजरता है तो भारी वजन के कारण तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए विभाग को शीघ्र इसका समाधान करना चाहिए। अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसके लिए सहायक अभियंता से बात की है, शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाता है।