{"_id":"603d2ccc8ebc3ef1095d1761","slug":"land-equistion-in-bilaspur-bilaspur-news-sml362756526","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने भू-अधिग्रहण को लेकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने भू-अधिग्रहण को लेकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
बिलासपुर में रेलवे के अधिकारी और एसडीएम के साथ विधायक। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन के भू-अधिग्रहण को लेकर बरमाणा में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर है। राष्ट्रहित में रेलवे लाइन अति महत्वपूर्ण है। यह रेलवे लाइन हिमाचल के लिए एक बड़ा तोहफा है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास में यह मील का पत्थर साबित होगी। रेलवे लाइन के कार्य को वर्ष 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भानूपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन के लिए गांव जंडौरी से बध्यात तक 23 गांवों में 471.9 बीघा भूमि अधिग्रहण की गई है। ग्रामीणों को 153.88 लाख रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। 721.6 बीघा सरकारी भूमि रेलवे को हस्तांतरित की जा चुकी है। 10 गांवों में 21.17 बीघा भूमि अभी हस्तांतरित होनी है। 16 अन्य गांवों में भूमि का अधिग्रहण एक्ट के अधीन किया जाना है। बिलासपुर से बरमाणा तक राजस्व सर्वेक्षण किया जा रहा है।
विधायक ने बरमाणा में भू-अधिग्रहण मामलों को लेकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने रेलवे के सीनियर डीजीएम आरबीएनएल चंडीगढ़ अनमोल नागपाल और प्रशासनिक अधिकारी एवं भू-अर्जन समाहर्ता रेलवे रामेश्वर दास को निर्देश दिए कि एक बार फिर मौके पर जाकर समस्याओं पर विचार-विमर्श कर त्वरित समाधान सुनिश्चित बनाएं।