फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   LAMPI DECEASE

जिले में लंपी रोग से 2,465 पशु संक्रमित, 238 रिकवर, 2,157 मामले सक्रिय

Sat, 03 Sep 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
LAMPI DECEASE
बिलासपुर। जिले में लंपी रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक बिलासपुर में लंपी रोग से कुल 2,465 पशु संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 238 स्वस्थ हुए हैं और वर्तमान में जिले में 2,157 सक्रिय मामले हैं। शनिवार को दो और पशुओं की मौत इस रोग के कारण हुई है। इसके साथ ही मृत पशुओं का आंकड़ा 70 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इस बीमारी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पशुपालन विभाग ने नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। नोडल अधिकारी संजीव कालिया ने बताया कि लंपी रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। बताया कि विभाग के चिकित्सक घर-द्वार जाकर पशुओं का इलाज कर रहे हैं। दिन में तीन बार संक्रमित पशुओं को इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिले में कई जगहों में पशु चिकित्सक घर जाकर पशुओं का इलाज करने के लिए 400 से 500 रुपये तक फीस वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं सदर विस क्षेत्र के एक युवक ने पशु उप निदेशक को इसकी शिकायत भी दी थी। इसके बाद चिकित्सक ने पशु का निशुल्क इलाज किया।
नोडल अधिकारी संजीव कालिया ने बताया कि विभाग ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि लंपी रोग से ग्रसित पशुओं का निशुल्क इलाज होगा। कोई भी चिकित्सक पशु पालक से इसकी कोई फीस नहीं लेगा। अगर को चिकित्सक ऐसे करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि विभाग ने 18,300 लंपी रोग के इंजेक्शन पशुओं को लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed