फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lakhs of rupees stolen from two schemes of Jal Shakti Department in Damehra

Bilaspur News: दमेहड़ा में जल शक्ति विभाग की दो योजनाओं से लाखों की चोरी

Mon, 08 Jun 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from two schemes of Jal Shakti Department in Damehra
चार मोटरें उड़ा ले गए चोर, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

योजना शुरू होने से पहले ही उपकरण हो गए चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के दमेहड़ा गांव के समीप जल शक्ति विभाग की सिंचाई और पेयजल योजनाओं में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर दोनों योजनाओं से चार मोटरें, सर्विस तार, पंखे और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। विभाग ने चोरी से हुए नुकसान का अनुमान करीब पांच लाख रुपये लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दमेहड़ा के निकट जल शक्ति विभाग की एक सिंचाई योजना लंबे समय से संचालित है। वहीं, हाल ही में एक नई पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हुआ था, जिसे जल्द शुरू किया जाना था। योजना अभी चालू भी नहीं हुई थी कि चोरों ने वहां रखे महंगे उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह विभाग का कर्मचारी नियमित निरीक्षण के लिए स्कीम स्थल पर पहुंचा तो कमरों के दरवाजे टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कई जरूरी उपकरण गायब थे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के दौरान पाया कि सिंचाई योजना से दो मोटरें तथा नई पेयजल योजना से दो मोटरें चोरी हुई हैं। इसके अलावा सर्विस तार, बिजली से संबंधित अन्य सामान और पंखे भी गायब पाए गए। प्रारंभिक जांच में चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। विभाग ने मामले की सूचना भराड़ी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए सरकारी योजनाओं में लगाए गए महंगे उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र संख्यान ने बताया कि दमेहड़ा में विभाग की सिंचाई योजना संचालित है, जबकि नई पेयजल योजना हाल ही में तैयार की गई थी। रविवार को अवकाश होने के कारण स्कीम स्थल पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सोमवार सुबह कर्मचारी के पहुंचने पर चोरी का पता चला। विभाग ने पुलिस को शिकायत सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में स्थानीय लोगों का हाथ है या बाहरी गिरोह शामिल है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि भारी-भरकम मोटरों को ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया गया होगा।


इनसेट

नई योजना शुरू होने से पहले ही लगा झटका

दमेहड़ा में तैयार की गई नई पेयजल योजना अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि चोरों ने उसमें लगी दो मोटरें चोरी कर लीं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार योजना के परीक्षण और अन्य औपचारिकताएं शेष थीं। ऐसे में उपकरण चोरी होने से योजना के संचालन में भी देरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed