फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   lady eat poison in bilaspur

Bilaspur News: महिला ने खा ली जहरीली दवा, हमीरपुर रेफर

Wed, 05 Jul 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
lady eat poison in bilaspur
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत मरहाणा पंचायत के बपयाड गांव में एक महिला ने अनाज में कीड़े मारने वाली जहरीली दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे भराड़ी अस्पताल लेकर गए, जहां से गंभीर हालत में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बपयाड गांव की 37 वर्षीय एक महिला ने जहरीली दवा खा ली। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी बेटी अपनी बुआ के घर जाने की जिद कर रही थी। उससे कहा कि पहले स्कूल का काम पूरा कर लो। बेटी जिद करने लगी तो बेटी की पिटाई कर दी। बेटी की पिटाई का अफसोस हुआ और अनाज में डालने वाली दवा खा ली। भराड़ी थाना प्रभारी देवा नंद ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed