{"_id":"6a60b5795c47ff78d109d39b","slug":"lack-of-parking-in-ghumarwins-main-market-causes-daily-traffic-jams-people-are-inconvenienced-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164157-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं मुख्य बाजार में पार्किंग की कमी से रोज जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं मुख्य बाजार में पार्किंग की कमी से रोज जाम, लोग परेशान
Wed, 22 Jul 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में गांधी चौक से एसडीएम कार्यालय रोड पर लगा जाम। संवाद
घुमारवीं बाजार में दुकानदारों, राहगीरों ने प्रशासन से लगाई राहत की गुहार
बेतरतीब पार्किंग से संकरी हो रही मुख्य सड़क, घंटों जाम में फंस रहे वाहन
एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी कई बार जाम में फंसने से बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के मुख्य बाजार में गांधी चौक से एसडीएम कार्यालय तक का सड़क मार्ग पर रोजाना जाम लग रहा है, जो लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
यह मार्ग शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यहां दिनभर स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की आवाजाही रहती है। इसी मार्ग पर पुलिस थाना, तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से वाहन चालक मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे पहले से संकरी सड़क और अधिक संकरी हो जाती है। आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। सबसे अधिक समस्या एसडीएम कार्यालय के समीप और बाल विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने है। यहां सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस, स्कूली वाहन और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
बाजार पर असर और शहरवासियों की मांग
दुकानदारों का कहना है कि लगातार जाम से बाजार की रौनक प्रभावित हो रही है। ग्राहक जाम से बचने के लिए बाजार आने से परहेज करने लगे हैं। पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर सुरक्षित निकलने में दिक्कतें आ रही हैं। शहरवासियों ने प्रशासन से मुख्य बाजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा, नो-पार्किंग नियमों को सख्ती से लागू करने और यातायात व्यवस्था की नियमित निगरानी की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
कोट
मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या को लेकर जल्द ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। इससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - अभिषेक बरवाल, उप-जिलाधिकारी घुमारवीं