{"_id":"65195e58ea112d1606029e95","slug":"kulbhushan-rao-becomes-head-of-teachers-union-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6480-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अध्यापक संघ घुमारवीं के प्रधान बने कुलभूषण राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अध्यापक संघ घुमारवीं के प्रधान बने कुलभूषण राव
विज्ञापन
- जितेंद्र कुमार को महासचिव, तुलसीराम को वित्त सचिव की जिम्मेवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलरी में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ खंड घुमारवीं-एक के त्रैवार्षिक चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से कुलभूषण राव को प्रधान चुना गया। जितेंद्र कुमार को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। वित्त सचिव के पद पर तुलसीराम को चुना गया। यह चुनाव अधिकारी नरवीर सिंह चंदेल और चुनाव पर्यवेक्षक सेना पाल की अध्यक्षता में हुए।
संघ के जिला प्रधान राकेश कुमार संधू ने उपस्थित अध्यापकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न करवा कर एक मिशाल पेश की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में सदर खंड का चुनाव निश्चित किया गया है। इसमें अधिक से अधिक शिक्षकों को शामिल होने और संघ में अपनी भूमिका प्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला संघ के वित्त सचिव सुभाष चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवराम, दिलाराम, वीरेंद्र कुमार, तिलक राज, अंजना कुमारी, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।