फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Krishnalal Chopra, twice awarded the President's Award, passes away

Bilaspur News: दो बार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित कृष्णलाल चोपड़ा का हुआ निधन

Tue, 31 Oct 2023 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Krishnalal Chopra, twice awarded the President's Award, passes away
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन


दो बार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित कृष्णलाल चोपड़ा का हुआ निधन
-फरीदाबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
-घुमारवीं में आज होगा अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दो बार अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित घुमारवीं के सेवानिवृत्ति एचपीएस अधिकारी कृष्ण लाल चोपड़ा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। चोपड़ा पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इसके कारण उनका अपोलो अस्पताल से इलाज चल रहा था और वह अपने बेटे के निवास स्थान फरीदाबाद में रह रहे थे। उन्होंने फरीदाबाद में ही मंगलवार सुबह 9:00 बजे के लगभग अंतिम सांस ली।

कृष्ण लाल चोपड़ा एक तेज तर्रार एचपीएस अधिकारी रहे हैं। पुलिस में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ही उन्हें 1980 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था। कृष्ण लाल चोपड़ा का जन्म 11 जनवरी 1932 को उपमंडल घुमारवीं के गांव मतवाना में नंदलाल चोपड़ा के घर हुआ था। बचपन से ही पढ़ने लिखने में होशियार चोपड़ा बड़े होकर आईपीएस अधिकारी बने और वह पुलिस में पुलिस अधीक्षक के पद से 1992 में सेवानिवृत्त हुए। चोपड़ा की धर्मपत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। चोपड़ा अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटे का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। चोपड़ा के निधन की खबर सुनते ही उनका पूरा गांव तथा घुमारवीं शहर शोक की लहर में डूब गया। मंगलवार रात को ही उनका पार्थिव शरीर फरीदाबाद से घुमारवीं लाया गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 9 बजे घुमारवीं में स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके बेटे राजीव चोपड़ा उन्हें मुख अग्नि देंगे। कृष्ण लाल चोपड़ा के निधन पर स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा सहित शहर के सभी गण्यमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed