{"_id":"6aa1a795635e4961d20f1212","slug":"kothipura-school-emerged-as-the-winner-in-volleyball-while-baddu-dadhog-school-won-in-kho-kho-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167357-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वॉलीबाल में कोठीपुरा, खो-खो में बड्डू डढोग स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वॉलीबाल में कोठीपुरा, खो-खो में बड्डू डढोग स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
कल्लर स्कूल में छात्राओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्लर में अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में स्वारघाट खंड के 11 स्कूलों से करीब 175 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं के बीच कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए।
समापन समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी विशाल ठाकुर ने बताया कि कबड्डी में नम्होल स्कूल विजेता और स्वाहण स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में बड्डू डढोग स्कूल विजेता और दयोथ स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में जकातखाना स्कूल विजेता और कल्लर स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में कोठीपुरा स्कूल विजेता और रघुनाथपुरा स्कूल उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में नम्होल और कल्लर स्कूल संयुक्त रूप से विजेता बना। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह चंदेल, प्रवेश राणा, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।