फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Koldam Lake should be developed into a major hub for water sports and tourism: Dharmani

कोलडैम झील को बनाया जाए वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन का बड़ा केंद्र : धर्माणी

Fri, 12 Jun 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Koldam Lake should be developed into a major hub for water sports and tourism: Dharmani
एनटीपीसी कोलडैम में मंत्री राजेश धर्माणी को परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने एनटीपीसी कोलडैम परियोजना का किया दौरा
विज्ञापन

युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और होम स्टे पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो परियोजना का दौरा कर परियोजना प्रबंधन के साथ विकास एवं पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोलडैम पावर स्टेशन का निरीक्षण किया, पावर हाउस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मोटर बोट के माध्यम से बांध क्षेत्र का अवलोकन भी किया।
एनटीपीसी प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कोलडैम परियोजना के तहत बनी विशाल झील को पर्यटन गतिविधियों और जल क्रीड़ा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए एनटीपीसी और जिला प्रशासन को मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें। कहा कि पर्यटन आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया ताकि वे अपने घर-द्वार पर ही रोजगार के अवसर सृजित कर सकें। कहा कि बिलासपुर दो प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं से जुड़ा होने के कारण यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में होम स्टे गतिविधियों को विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन को प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और पर्यटन विभाग के सहयोग से होम स्टे संचालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करने का सुझाव दिया। साथ ही पहले से होम स्टे चला रहे लोगों को भी अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि एनटीपीसी देश की नवरत्न कंपनी है और 800 मेगावाट की कोलडैम हाइड्रो परियोजना का सफल संचालन कर रही है। इस परियोजना से न केवल देश बल्कि प्रदेश को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना के कारण क्षेत्र में रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा हुए हैं तथा लाडा और सीएसआर फंड के माध्यम से करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने एनटीपीसी द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी सराहना की। उनके अनुसार इन कार्यक्रमों से जरूरतमंद युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। बैठक के दौरान कोलडैम परियोजना के परियोजना निदेशक शेषागिरी राव सत्तिराजु ने मंत्री का स्वागत करते हुए परियोजना की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राज कुमार, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

एनटीपीसी कोलडैम में मंत्री राजेश धर्माणी को परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ

एनटीपीसी कोलडैम में मंत्री राजेश धर्माणी को परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed