फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kiratpur-Nerchowk displaced people to protest outside Vidhansabha premise in Shimla

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन विस्थापित प्रभावित 14 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव: मदन

Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kiratpur-Nerchowk displaced people to protest outside Vidhansabha premise in Shimla
Kiratpur-Nerchowk displaced people to protest outside Vidhansabha premise in Shimla
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक भूमि अधिग्रहण में बरती अनियमितताओं, अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव, राइट ऑफ वे के अंदर व बाहर हुए नुकसान पर फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने मुहाल बलोह में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता नयनादेवी मंदिर कमेटी के प्रधान अश्विनी चंदेल ने की।
विज्ञापन

बैठक में मुहाल बलोह और मल्यावर के करीब 40 परिवारों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर खुशी जताई। वहीं राज्य सरकार से कीरतपुर नेरचौक भूमि अधिग्रहण में फैक्टर 2 के तहत मुआवजा, पुनर्वास, पुनर्स्थापन और नए एक्ट के अनुसार लोगों को मिलने वाली सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त फोरलेन में नेशनल हाईवे अथॉरिटी अपने अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान के अनुसार काम करना सुनिश्चित करे व मौका पर अपने राइट ऑफ वे को स्थापित कर रोड की मध्य लाइन राइट व लेफ्ट साइट के जीपीएस कवाडीनेट्स अंकित कर राइट ऑफ वे की छाया प्रतियां देना सुनिश्चित करें, ताकि मौका पर स्थापित किए गए आरओडब्ल्यू को जीपीएस से कंपेयर करना सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने अधिग्रहित की गई भूमि से भू मालिकों की शेष बची निजी भूमि की नियमानुसार निशानदेही करने से पूर्व पढ़ने योग्य रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने का विषय उठाया। ताकि मौका पर की जाने वाली निशानदेही पर प्रभावित अपनी आपत्तियों को दर्ज करवा सकें।
ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर प्रशासन मौका पर निशानदेही करने के आदेश दे रहा है। वहीं दूसरी ओर रिकॉर्ड पढ़ने योग्य नहीं है। ऐसी परिस्थिति में किस आधार पर निशानदेही करना सुनिश्चित होगा। बैठक में 14 दिसंबर को विधानसभा का घेराव पर भी ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई।

बैठक में मुहाल बलोह व मलयावर के राम सिंह, इंद्र सिंह, प्रकाश चंद, बलबीर सिंह, जय सिंह, हंसराज, दिलबर सिंह, विजय चंदेल, कांशी राम, जोध सिंह, रूपलाल, जगीर सिंह, सुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, सोहन लाल, हरनाम सिंह, महेंद्र सिंह, बिशन सिंह, जगरनाथ, गोपाला राम, सरवण, निकका राम, मंगल सिंह, रविकांत, बाबूराम, जगरूप सिंह, सुभाष चंदेल, सुशांत चंदेल, विकास चंदेल, धनीराम, कश्मीर सिंह, प्रेमलाल, रविंद्र सिंह, रत्न सिंह, बृजलाल, सुरेंद्र सिंह और फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed