{"_id":"68ee5c98edd738276700e90a","slug":"kinnaur-defeated-hamirpur-in-football-mandi-defeated-kangra-in-hockey-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-146489-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फुटबाल में किन्नौर ने हमीरपुर, हॉकी में मंडी ने कांगड़ा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फुटबाल में किन्नौर ने हमीरपुर, हॉकी में मंडी ने कांगड़ा को हराया
विज्ञापन
कन्या पाठशाला बिलासपुर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हॉकी खेल में भाग लेती हुई छात्रा
कन्या पाठशाला बिलासपुर में छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
चार दिवसीय प्रतियोगिता में 11 जिलों के 643 खिलाड़ी ले रहे भाग
हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी, बास्केटबाल में दिखाएंगे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में मंगलवार से स्कूली अंडर-19 छात्रा वर्ग की 66वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों और दो स्पोर्ट्स होस्टलों से 643 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। ये खिलाड़ी हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी और बास्केटबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पहले दिन हुए मैचों में फुटबाल में किन्नौर ने हमीरपुर को, हॉकी में मंडी ने कांगड़ा को, बास्केटबाल में सोलन ने किन्नौर को और हैंडबाल में सोलन ने चंबा को हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने ध्वजारोहण के साथ किया। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और खेलों में अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर बिलासपुर उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणू कौशल, एडीपीईओ जगदेव मेहता, विनय कुमार अत्री, विकास पुंडीर, पवन कुमार शर्मा, स्नेह लता आदि उपस्थित रहे।