फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Khushi stood first in essay writing, Vishal in poster making

Bilaspur News: निबंध लेखन में खुशी, पोस्टर मेकिंग में विशाल रहा प्रथम

Tue, 10 Mar 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Khushi stood first in essay writing, Vishal in poster making
श्री नयना देवी जी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंध
श्री नयना देवी जी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में अर्थशास्त्र और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांख्यिकी के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार ने की।
इस अवसर पर भाषण, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कला एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में खुशी ने पहला, रेखा ने दूसरा और वैशाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विशाल ने पहला, मधू ने दूसरा और अंशिका चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में खुशी ने पहला, सपना ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टीमों ए, बी, सी और डी ने भाग लिया। इसमें टीम बी ने पहला, टीम डी ने दूसरा और टीम ए ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएट प्रो. श्याम लाल ने अर्थशास्त्र और सांख्यिकी के महत्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. राजकुमार, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. सुभाष, डॉ. अजय चौहान, प्रो. साक्षी मेहता और अधीक्षक विजय जमवाल सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed