फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Khub Singh of Mihra School became an inspirational teacher

Bilaspur News: मिहाड़ा स्कूल के खूब सिंह बने प्रेरणास्रोत अध्यापक

Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Khub Singh of Mihra School became an inspirational teacher
शिक्षक दिवस विशेष
विज्ञापन

गुणात्मक शिक्षा, नवाचार, खेल-कला में दे चुके हैं उत्कृष्ट योगदान
आईसीटी आधारित स्मार्ट क्लास, खेलों में जिला स्तर पर पहुंचाए बच्चे
2022-23 में पाठशाला को मिल चुका है प्रथम जिला स्वच्छता पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर बात एक ऐसे शिक्षक की जो अपने समर्पण और कार्यशैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रेरणा बने हुए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा, शिक्षा खंड घुमारवीं प्रथम बिलासपुर में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक खूब सिंह ने न केवल बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की, बल्कि स्कूल को स्मार्ट और आकर्षक विद्यालय का रूप भी दिया।
पिछले पांच वर्षों से यहां कार्यरत खूब सिंह ने पाठशाला के बच्चों के लिए गुणात्मक शिक्षा, मूल्य आधारित शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने पाठशाला में आईसीटी उपकरण लगाए और बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के लिए तीन लैपटॉप उपलब्ध कराए। खूब सिंह ने बच्चों की रुचियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर संगीत, नृत्य और विज्ञान मॉडल कार्यक्रम आयोजित किए। 2019 में चैस कोच के रूप में उनके मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर की बालिकाओं ने राज्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खंड और जिला स्तर की अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 2021-22 में स्कूल प्रबंधन समिति को बेस्ट एसएमसी अवार्ड। 2022-23 में पाठशाला को प्रथम जिला स्वच्छता पुरस्कार मिला। उनके पढ़ाए बच्चों का चयन नवोदय और मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप में हुआ। खूब सिंह जैसे समर्पित शिक्षक न केवल बच्चों के लिए बल्कि अन्य अध्यापकों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। सरकारी पाठशालाओं के अस्तित्व और बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए ऐसे शिक्षक आज सबसे आवश्यक हैं।
विज्ञापन

इनसेट
विद्यालय विकास और सौंदर्य
खूब सिंह ने विद्यालय को आकर्षक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। स्कूल में प्रवेश द्वार, पक्की सड़क, चहादीवारी, शौचालय, पानी की उचित व्यवस्था, बैडमिंटन कोर्ट, झूले, अतिरिक्त कमरे और सुंदर फर्नीचर उपलब्ध करवाया। उन्होंने बच्चों के लिए टीएलएम तैयार कर पढ़ाई को रोचक बनाया और मध्यान्ह भोजन को पौष्टिक बनाने के लिए मशरूम उत्पादन का नवाचार पेश किया। साथ ही विद्यालय में फलदार और सजावटी पौधे लगाकर हरा-भरा वातावरण बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed