फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Khelo India B beats Dhundhan, Seven Star beats Kothipura

Bilaspur News: खेलो इंडिया बी ने धुंधन, सेवन स्टार ने कोठीपुरा को दी मात

Sat, 09 Nov 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Khelo India B beats Dhundhan, Seven Star beats Kothipura
-सुरहाड़ गांव में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की सुर्ईं सुरहाड़ पंचायत के गांव सुरहाड़ी में स्थानीय युवक मंडल की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। पहले दिन अंडर-17 वर्ग के कबड्डी के मुकाबले हुए।

जानकारी देते हुए युवक मंडल के प्रधान अशोक कुमार और उप प्रधान हेमराज ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में 20 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन आशामझेरी ने सुरहाड़, खेलो इंडिया बी ने धुंधन, खेलो इंडिया ए ने बरठीं, सेवन स्टार ने कोठीपुरा, बरठीं ने पंजगाईं और खेलो इंडिया बी ने जगतपुर जोगो टीम को हराया। उन्होंने बताया कि रविवार को इस वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं ओपन वर्ग के सभी मुकाबले रविवार को होंगे। साथ ही बैडमिंटन और अंडर-15 दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ बागा के समाजसेवी गणपत राम चौहान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामाएं दीं। साथ ही युवक मंडल के प्रयास की सराहना की। हेमराज ने बताया कि ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता को 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। अंडर-17 कबड्डी वर्ग में विजेता को 5100 और उपविजेता को 3100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2500 व उपविजेता को 1500 रुपये इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान अरुणा कुमारी, उप प्रधान बलविंदर ठाकुर, खारसी ट्रक यूनियन के प्रधान महेंद्र ठाकुर, युवक मंडल सचिव विनीत ठाकुर, सुमन, पवन और अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed