Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Karwa Chauth: Markets are crowded, women are fully prepared

करवा चौथ : बाजारों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने तैयारी की पूरी

Thu, 09 Oct 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Markets are crowded, women are fully prepared
करवाचौथ त्योहार पर दधोल में मनियारी की दुकान पर मेंहदी लगाती महिलाएं। संवाद
महिलाओं ने खरीदी शृंगार सामग्री और पूजा की फैंसी थालियां
विज्ञापन

प्रचलन में रही मुरादाबादी थाली, वुडन पूजा थाली, सरगी थाली

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। करवा चौथ को लेकर शहरों और कस्बों के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पिछले वर्ष की तुलना में महंगाई थोड़ी बढ़ी है, लेकिन इससे खरीददारी पर कोई खास असर नहीं पड़ा। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए शृंगार के सामान में कांच की चूड़ियां, मुरादाबादी थाली, वुडन पूजा थाली, सरगी थाली, मिट्टी के करबे और नारियल खरीदने में उत्साह दिखाया।
बाजारों में बिलासपुर, घुमारवीं, दधोल, बरठीं, भराड़ी, कुठेड़ा और शाहतलाई में खासा रौनक रही। कांच की पारंपरिक चूड़ियों के अलावा फैंसी चूड़ियों की भी भारी बिक्री हुई। पिछले वर्ष 80 रुपये प्रति दर्जन बिकने वाली कांच की चूड़ियां इस वर्ष 50 रुपये प्रति दर्जन तक बिक रही हैं। सोलह श्रृंगार सामग्री के दाम 1200 रुपये से बढ़कर 1400 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा बिंदिया 5 रुपये से 7 रुपये, परांदा 60 रुपये से 300 रुपये तक और कांच के कड़े व चूड़ियां भी खूब बिक रही हैं। फैंसी थालियों का दाम 50 रुपये से 200 रुपये तक रहा, जबकि मिट्टी से बने करवे 30 रुपये तक बिके। इस वर्ष मिट्टी के करवे नए डिजाइन में उपलब्ध हैं। कारीगरों ने इन्हें गोटा आदि लगाकर सजाया है। परांदे लगाने का चलन भी इस वर्ष बढ़ा है। बाजारों में लटकन और मोती लगे परांदे खूब बिक रहे हैं, जिसमें पटियाला परांदे की सबसे ज्यादा मांग रही।
विज्ञापन

करवा चौथ पर टेलरिंग की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। शहरों में सिलाई के दाम पिछले वर्ष की तुलना में 50 से 100 रुपये तक बढ़ गए हैं, जबकि गांवों में दाम स्थिर रहे। इस वर्ष प्लाजो, पटियाला सूट और अफगानी सूट की सिलाई अधिक है। प्लाजो सूट की सिलाई 350 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो गई है। वहीं पटियाला और अफगानी सूट की सिलाई पिछले वर्ष 300 रुपये थी, जो इस वर्ष 350 से 400 रुपये तक हो गई है। ऑनलाइन सूट खरीदने का रुझान भी बढ़ा है, लेकिन दुकानों में उम्मीद के मुताबिक ग्राहक पहुंच रहे हैं। मेहंदी लगाने के लिए बाजारों और ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ रही। ग्रामीण महिलाएं रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद शाम को नजदीकी पार्लरों में अलग-अलग डिजाइनों में मेहंदी लगवा रही हैं। दुकानें देर रात तक खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ खबर का जोड़
करवा चौथ व्रत के लिए सुहागिनें सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नहाकर पूजा के साथ व्रत शुरू करेंगी। इसके बाद शाम को पांच बजे के बाद 6:00 बजे तक पूजा कर सकेंगी। वहीं, चांद निकलने का समय रात 8.30 बजे है। इसी समय महिलाएं चांद देखेंगी और अर्घ्य देकर व्रत का परायण करेंगी।

पंडित जीवानंद शैल

करवाचौथ त्योहार पर दधोल में मनियारी की दुकान पर मेंहदी लगाती महिलाएं। संवाद

करवाचौथ त्योहार पर दधोल में मनियारी की दुकान पर मेंहदी लगाती महिलाएं। संवाद

करवाचौथ त्योहार पर दधोल में मनियारी की दुकान पर मेंहदी लगाती महिलाएं। संवाद

करवाचौथ त्योहार पर दधोल में मनियारी की दुकान पर मेंहदी लगाती महिलाएं। संवाद

करवाचौथ त्योहार पर दधोल में मनियारी की दुकान पर मेंहदी लगाती महिलाएं। संवाद

करवाचौथ त्योहार पर दधोल में मनियारी की दुकान पर मेंहदी लगाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed