फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   karva choath fast

Bilaspur News: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, चांद देखकर किया पति का दीदार

Wed, 01 Nov 2023 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
karva choath fast
सोलह शृंगार के साथ चांद को अर्घ्य देने के बाद पति की उतारी आरती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने पूरा दिन निर्जला व्रत रखा। बुधवार शाम से ही सुहागिनों की निगाहें चांद के दीदार को आसमान की ओर से निहार रहीं थीं। बिलासपुर शहर में रात 9:20 बजे जैसे ही चांद के दीदार हुए, सुहागिनों के चेहरे खिल उठे। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर चांद को अर्घ्य देने के बाद अपने पति की आरती उतारी। कई सुहागिनें अपने पति के साथ चांद का दीदार करने के लिए शहर के साथ लगते चांदपुर पुल पर पहुंचीं। चांदपुर पुल से चांद का दीदार 8:45 बजे ही हो गया।

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने वीरवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही घरों में तैयारियों का दौर शुरू हो गया था। सर्गी की रस्में निभाई गईं। सुहागिनों ने रात को चांद और पति का दीदार कर पूजा-अर्चना कर व्रत खोला। पतियों ने भी प्रेम के इस पर्व पर पत्नी को उपहार दिए। सुबह से ही घरों में तैयारियों का दौर चलता रहा। महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ सोलह शृंगार किया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। पूजन के बाद पतियों ने पत्नियों को अपने हाथों से पानी पिलाकर और कुछ मीठा खिलाकर व्रत खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed