फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kargil mortyar remembered

परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने द्रास सेक्टर में अपने साथियों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
kargil mortyar remembered
द्रास में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंच पर बैठे परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कारगिल युद्ध की 22वीं सालगिरह पर परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कारगिल के द्रास सेक्टर में अपने साथियों को श्रद्धांजलि दी। कर्मभूमि पर ध्वजारोहण कर गर्व से उन योद्धाओं को याद किया जिन्होंने देश की आन-बान और शान के लिए मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इस मौके पर कई जवान ऐसे मौजूद रहे जिन्होंने कारगिल को फतह किया था।
विज्ञापन

कारगिल के द्रास सेक्टर में विजय दिवस मनाने पहुंचे सूबेदार संजय ने कारगिल युद्ध की यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने और उनके साथियों ने दुश्मनों को धूल चटाकर खदेड़ दिया था। कहा कि 26 जुलाई वह दिन है जिस दिन भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर विजय पताका फहराई थी। इस दौरान अन्य जवानों ने भी इस संघर्ष की शुरुआत कब हुई और भारतीय रणबांकुरों ने किस तरह यह सफलता अर्जित की इसका विस्तार से वर्णन किया। सूबेदार संजय ने कहा कि कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे जवानों ने वहां मौजूद अन्य सैनिकों के परिवारों को वे चोटियां दिखाईं जिन पर उन्होंने युद्ध लड़ा और फतह हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed