फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   karbachauth

पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, पूरा दिन ड्यूटी पर डटी रहीं महिला स्वास्थ्य कर्मी

Wed, 04 Nov 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
karbachauth
बिलासपुर। प्रदेश भर में जहां विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मी करवाचौथ पर्व पर अवकाश पर रहीं वहीं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भूखी-प्यासी दिन भर ड्यूटी पर तैनात रहीं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जहां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, वहीं जन सेवा में भी सहयोग दिया। कोरोना काल में इन महिला स्वास्थ्य कर्मियों का इस तरह अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करना इन्हें हर किसी से अलग बना रहा है। सुहागिनों के लिए सौभाग्य का दिन माना जाने वाला करवाचौथ व्रत हर सुहागिन के लिए विशेष होता है। बताते चलें कि जिला के आरएच बिलासपुर, सीएचसी मार्कंडेय, सीएचसी पंजगाई, सीएचसी घवांडल, कोविड केंद्र बिनौला, कोविड हेल्थ केयर सेंटर घुमारवीं में करीब 50 महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में सेवाएं दे रही स्टाफ नर्स लीना शर्मा करवाचौथ का व्रत रखने के बाद भी ड्यूटी पर पहुंचीं। शाम आठ बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद घर गईं। उसके बाद व्रत पूरा किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर तैनात अनुपमा व्रत के दिन भी ड्यूटी पर आईं। अनुपमा अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में तैनात हैं।
जिला अस्पताल में ही कार्यरत सोनिका शर्मा ने व्रत वाले दिन वार्ड में एक कोरोना पॉजिटिव को डील किया। सोनिका ने व्रत तो रखा लेकिन व्रत के दिन ही कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आने से अपने परिवार के समीप नहीं जा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स मंजू शर्मा करवाचौथ के दिन सुबह 8 बजे से ही ड्यूटी पर डटी रहीं। जिला अस्पताल के लेबर रूम में ड्यूटी देने के बाद 2 बजे घर र्गइं।
घुमारवीं अस्पताल में कोविड ड्यूटी दे रहीं मनीषा भी ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुई। इसके बावजूद इन्होंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। कोविड पॉजिटिव आने के बाद भी भूखे प्यासे रहकर व्रत रखना मनीषा की पवित्रता और आस्था को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed