{"_id":"584eedc14f1c1bd66f649fd8","slug":"kaphara-school-student-now-study-in-smart-classroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाहड़ा स्कूल में स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपाहड़ा स्कूल में स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बच्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कपाहड़ा स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम का उदघाटन करते सीपीएस राजेश धर्माणी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपाहड़ा स्कूल में स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बच्चे सात लाख से निर्मित क्लास रूम का सीपीएस ने किया उद्घाटन स्कूल की वेबसाइट का भी किया शुभारंभ, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित अमर उजाला ब्यूरो घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल की वेबसाइट का शुभारंभ करने के बाद वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र के दो-दो स्कूलों को मॉडल स्कूल दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
आने वाले समय में इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भी सभी स्कूलों में बच्चों को बैठने के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने स्कूल के बास्केटबाल के कोर्ट के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की जबकि लोनिवि को शीघ्र इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य संतोष धर्माणी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दस हजार रुपये देने की घोषणा की।
साथ ही हिमाचल प्रदेश के विकास, सुंदरीकरण, पर्यावरण और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल की छात्रा इशिता के भाषण पर दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान माया देवी, उपप्रधान विनय कुमार, एसएमसी प्रधान राजेश शर्मा, पपलाह पंचायत प्रधान नीलिमा देवी, बीडीसी सदस्य वंदना देवी, हेमलता और पूर्व प्रधान रमेश कुमार सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।