फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kahloor fair star night

पहली संध्या: फिल्मी और पहाड़ी तरानों पर थिरके दर्शक

Sun, 20 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
kahloor fair star night
नलवाड़ी मेले की पहली संध्या में कार्यक्रम पेश करते कुलदीप। - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय नलवाड़ी उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शक हिमाचली तरानों पर थिरक उठे। रविवार को उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आगाज हुआ। चार दिनों तक चलने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के अलावा पंजाबी और बॉलीवुड गायकों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर और नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर ने फिल्मी गीतों के साथ ही पहाड़ी नाटी का भी तड़का लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने शायराना अंदाज में कहा आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबां पर...। इसके अलावा कृतिका ने तारे हैं बाराती..., सोच न सके..., जुगनी..., सनी-सनी..., कर गई चूल..., खाणा-पीणा नंद लैणी..., कीणे लाई मेरे... और इक अदिया मंगाई जा... आदि लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंच पर आए नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने सत गुरू वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने लागा ढोलो रा धमाका..., नाटी किंग दे ठिकाने बलिए..., बीजा पांदे लगी नाटी...गिरी रे गिरी रे..., कुल्लू-मनाली लागा मेला..., रोहडू जाणा मेरिए आमिये..., बन-ठन चली बोलो... और मेरी मोनिका... आदि नाटियों पर दर्शकों को खूब झूमाया। इसके अलावा उन्होंने मां पर आधारित गीत किवे भुलावा प्यार तेरा मां... भी प्रस्तुत किया।

इससे पूर्व बिलासपुर के हास्य कलाकार अभिषेक सोनी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों, बच्चों और अन्य समाज पर आधारित चुटकुले पेश कर ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक पेट पकड़कर हंसने लगे। कांगड़ा की रचना धीमान ने ये मेरा दिल प्यार का दिवाना... और मैंने होंठो से लगाई तो..., जगदीश म्यूजिकल ग्रुप मंडी तेरे बाराती आए सरला... और तेरा मेरा प्यार अड़िए..., किरण म्यूजिकल ग्रुप सोलन नीत खैर मंगा... और दमादम मस्त कलंदर, मंडी के विनोद जुगनी... और दर्दे डिस्को... जबकि द हाइजैक म्यूजिकल एंड डांस ग्रुप धर्मशाला ने तेरी गलियां..., तेरे मेरी कहानी है... आदि गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

इसके अलावा शिमला के राजीव शर्मा और चंबा लोक कला मंच ने गद्दी नृत्य प्रस्तुत किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर, एडीएम डॉ. चांद प्रकाश शर्मा, एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां
भारतभूषण चब्बा ने अपनी सुरीली आवाज से इस कदर प्यार हैं..., सुन रहा है न तू..., रंग दे तू मोहे... और होले-होले हो जाएगा प्यार... आदि गीत प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। बरमाणा के सुरेश वर्मा ने चल मेरी जिंदे..., लगे नलवाड़ी रे मेले... व  दिल तेरे संग लाना ओ गोरिए..., डॉ. लैहरु राम सांख्यान ने भला हो बांकिए छोरिए... और तेरे कोठे ते बजे तबले..., राजीव ने तू माने या न माने दिलदार... और तुझे तकया तो लगा मुझे ऐसे..., मोहणा कला संस्कृति समिति बिलासपुर ने चांदणियां राता रा नजारा... और खाना-पीना नंद लैणी... जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा भगवान दास एंड पार्टी ने पुरानी संस्कृति पर आधारित चंद्रावली नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।


आज का आकर्षण
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सोमवार को मशहूर गायक कुमार साहिल और प्रियानी वाणी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed