{"_id":"56eede734f1c1b0942f14dc1","slug":"kahloor-fair-gidda-performences","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहलूर लोकोत्सव में गिद्दा पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहलूर लोकोत्सव में गिद्दा पर मचा धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले के कहलूर लोकोत्सव में कार्यक्रम पेश करता एक सांस्कृतिक दल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के अवसर पर एतिहासिक लुहणू मैदान में आयोजित कहलूर लोकोत्सव के अंतिम दिन जिला के विभिन्न स्थानों से आए 31 सांस्कृतिक दलों, महिला मंडलों के 350 से अधिक लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति से लोगों को रूबरू किया।
विज्ञापन
कहलूर लोकोत्सव के समापन समारोह पर स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मंच पर बिलासपुरी लोक गीत की शानदार प्रस्तुति देकर जनसमूह को खूब हंसाया।
विज्ञापन
जिला भाषा अधिकारी डा. अनीता शर्मा ने बताया कि अंतिम दिन जिला के सीताराम एवं साथियों ने भजन, डुमैहर के प्रीतम सिंह, महिला मंडल हरड़ी कोठी, मंडी भराड़ी के साजन शर्मा, हिम कला मंच कठपौल छकोह, घुमारवीं से विपिन कुमार, मरोतन से रजनी देवी और गौरव धीमान, सुरभि ने शानदार लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
राधे श्याम महिला मंडल खन्न, महिला मंडल धार टटोह, महिला मंडल चंगर पलासनीं, बाल विकास परियोजना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दल, सांस्कृतिक दल बरोटा, दुर्गा महिला मंडल झनेड़, महिला मंडल हरलोग, महिला मंडल चमलोग, महिला मंडल छिबरी, महिला मंडल दयोथ, महिला मंडल बरमाणा, महिला मंडल कुडडी, महिला मंडल भराथू, महिला मंडल बखौल, महिला मंडल कंजोटा, कल्याण महिला मंडल सोलग, स्वयं सहायता समूह मंगरोट के कलाकारों ने बिलासपुरी गिद्दा प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया।