फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kabbadi player nidhi awarded in bilaspur

कबड्डी खिलाड़ी निधि का भव्य स्वागत

Tue, 19 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 19 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
kabbadi player nidhi awarded in bilaspur
बिलासपुर में कबड्डी खिलाड़ी निधी शर्मा का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

ईरान में हुई चौथी जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाड़ी निधि शर्मा को बिलासपुर पहुंचने पर लोगों ने पलकों पर बिठा लिया। निधि शर्मा ने सर्वप्रथम मुख्य बस अड्डा के पास श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शीश नवाया।

विज्ञापन


जहां विभिन्न खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैंड-बाजे के साथ निधि का स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से नवाजा। इसके उपरांत स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के खिलाड़ियों के साथ निधि शर्मा बैंड-बाजे के साथ चंपा पार्क, मुख्य बाजार, गुरुद्वारा चौक और रोड़ा सेक्टर होते हुए कहलूर स्टेडियम में पहुंचीं।
विज्ञापन


कहलूर स्टेडियम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम हरीश गज्जू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि निधि शर्मा के पिता जयदेव शर्मा और माता शर्मिला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मुख्यातिथि सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा कबड्डी खिलाड़ी निधि शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि हरीश गज्जू ने कहा कि निधि शर्मा ने पूरे देश में जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। आज प्रदेश के खिलाड़ी कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ रहे हैं। जो कि प्रदेश और देश की समृद्धि में कारगर सिद्ध हो रहा है। इस अवसर जिला खेल अधिकारी श्याम कौंडल, डीएसपी श्री नयना देवी जी बलदेव ठाकुर, प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव नंदलाल ठाकुर, प्रवक्ता रविंद्र भट्टा, नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी, पार्षद नंदलाल राही, कोच संजीव ठाकुर, मनोनित पार्षद नईम मोहम्मद, फुटबाल एसोसिएशन से तेजस्वी शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विभोर शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल इंचार्ज अशोक गौतम, शशिपाल शर्मा और हीरा लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लक्ष्य हासिल करने को कड़ी मेहनत करें खिलाड़ी
अमर उजाला से बातचीत करते हुए दयोथ के गांव भजून की निधि शर्मा ने बताया कि 13 से 17 अप्रैल तक ईरान में हुई चौथी जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में इंडिया का फाइनल मुकाबला ईरान टीम के साथ हुआ।


इसमें ईरान ने इंडिया टीम को 21-17 से हराया। उन्होंने इसी वर्ष बेंगलुरु में सीनियर और एमपी में जूनियर नेशनल खेला है। जबकि 2015 में जूनियर स्टेट में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया है कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed