फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jyotiba Phule remembered in Badgaon

Bilaspur News: बड़गांव में ज्योतिबा फुले को किया याद

Thu, 11 Apr 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule remembered in Badgaon
- बड़गांव पंचायत में संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मनाई जयंती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा छेड़े गए संविधान बचाओ अभियान के तहत बड़गांव पंचायत में ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।

यहां पर आयोजित नुक्कड़ सभा में मोर्चा के जिला महामंत्री आचार्य नंदलाल ने लोगों को ज्योतिबा फुले की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल 1827 को जन्मे ज्योतिबा फुले के पिता व्यवसायी थे और परंपराओं में विश्वास रखते थे। ज्योतिबा स्वाभिमानी थे। अल्पायु ही में उन्हें पाखंड और जातिगत व्यवस्था का बोध हो गया और इसमें परिवर्तन करने के लिए वह समाज में एक मिसाल बनकर उभरे। पढ़ाई की अहमियत समझने वाले ज्योतिबा फुले ने उस समय शूद्र परिवारों की बेटियों के लिए स्कूल और सांध्य कालीन विद्यालय भी खोले। ताकि वह शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहें। हिंदू विधवा विवाह पर पुनर्विचार, बाल विवाह, सती प्रथा को रोकने के लिए संघर्ष आदि महान कार्य उनके द्वारा किए गए। ज्योतिबा फुले 1840 में सावित्री बाई से परिणय सूत्र में बंधे। उन्होंने कहा कि 19वीं शताब्दी में समरता का कहीं नाम तक नहीं था। लोग अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़े थे। ज्योतिबा फुले ने हर चुनौती का सामना करते हुए सभी बाधाओं को पार कर समाज में नए सूर्य का उदय किया। संविधान बचाओ अभियान मोर्चा के झंडूता खंड के प्रधान अमर नाथ मोहिल्ला के नेतृत्व में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को सुन्हाणी, बड़गांव और रोहल पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बड़गांव पंचायत के उपप्रधान रमेश कुमार, फूंला देवी, सत्या देवी, रीना देवी, निशा देवी, धनी राम, तेज सिंह और अन्य उपस्थित रहे।

नालागढ़ की मस्जिद में नमाज अदा करते हुए। संवाद

नालागढ़ की मस्जिद में नमाज अदा करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed