फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Just by listening to the Bhagwat Katha, the soul attains welfare.

भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव का होता कल्याण : अमन

Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Just by listening to the Bhagwat Katha, the soul attains welfare.
सोई में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
श्रद्धालुओं से कथा के प्रसंग को मन, भावना से आत्मसात करने का किया आग्रह
विज्ञापन


सोई में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के गांव सोई में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन आचार्य अमन शर्मा ने वेद-पुराणों की परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलन के बाद भागवत महापुराण की महिमा का उल्लेख किया।



उन्होंने कहा कि भागवत एक ऐसा दिव्य ग्रंथ है जो केवल मनुष्य के जीवन को ही नहीं बल्कि उसके अनेक जन्मों के संचित पुण्यों को भी सार्थक करता है। भगवान तीनों कालों भूत, वर्तमान व भविष्य में सत्य स्वरूप हैं और समस्त प्रकृति उनके ही आदेश से संचालित होती है। परमपिता परमात्मा ही इस सृष्टि के रचयिता, पालक और संहारकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से जीव का कल्याण होता है। जब कई जन्मों के पुण्य उदित होते हैं, तभी किसी व्यक्ति को इस अमूल्य कथा को सुनने का अवसर मिलता है। देवता भी इस कथा के श्रवण के लिए लालायित रहते हैं, क्योंकि इसका प्रभाव इतना अद्भुत है कि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य स्वयं हृष्ट-पुष्ट होकर नृत्य करने लगते हैं। यह कथा मानव जीवन के बड़े से बड़े पापों का भी नाश कर देती है और मनुष्य को भवसागर से पार ले जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा के प्रत्येक प्रसंग को मन, बुद्धि और भावना से आत्मसात करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस पर भगवान की कृपा होती है, उसी के हाथों ऐसे दिव्य सत्कर्म पूर्ण होते हैं और वहीं कथा श्रवण का सर्वोच्च लाभ प्राप्त करता है। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर बाद आयोजित की जाएगी।

सोई में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।

सोई में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed