फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jukhala-Swarghat triumphs in volleyball; Bassi-Janduta wins Kho-Kho matches.

Bilaspur News: वॉलीबॉल में जुखाला-स्वारघाट ने मारी बाजी, खो-खो में बस्सी-जंडूता जीते मुकाबले

Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jukhala-Swarghat triumphs in volleyball; Bassi-Janduta wins Kho-Kho matches.
डंगार स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्
डंगार स्कूल में छात्रों की जिला स्तरीय माइनर खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के 10 जोन से करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान खो-खो- कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल खेल आयोजित किए जा रहे है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। समारोह में उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सभी खिलाड़ियों ने उन्हें मार्च पास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उपनिदेशक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से भी दूर रखते हैं। एडीपीईओ जगदेव मेहता ने बताया कि पहले दिन वॉलीबॉल के मुकाबलों में जुखाला ने घुमारवीं, स्वारघाट ने हाई जोन सदर, सदर ने हाई जोन झंडूता और घुमारवीं ने बरठीं को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, खो-खो में बस्सी ने हाई जोन झंडूता, झंडूता ने हाई जोन सदर, स्वारघाट ने सदर और घुमारवीं ने भराड़ी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इस अवसर पर विक्रम सिंह स्थानीय स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए शिक्षक, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

डंगार स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्

डंगार स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed