फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JP Nadda's visit filled the workers with enthusiasm: Dharmani

जेपी नड्डा के दौरे ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : धर्माणी

Sun, 07 Jan 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda's visit filled the workers with enthusiasm: Dharmani
कांग्रेस सरकार बैक गियर और इंतजार की सरकार है :
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा भव्य और कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह तो था ही पर तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत के बाद संगठन में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है।

उन्होंने कहा कि नड्डा के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश बढ़ा दिया है। मोदी कि गारंटी ही देश कि सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया था उसे पूरा कर ये दिखा दिया है। तीन राज्यों की जीत के बाद पूरे देश और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का मार्जिन बढ़ाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि केंद्र से 1782 करोड़ केवल आपदा की घड़ी के लिए प्रदेश को दिए गए, जबकि कांग्रेस प्रदेश को पीछे ले जाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार बैक गियर और इंतजार की सरकार है। कांग्रेस राज में वेतन, विकास, जनकल्याण कार्य ठप हैं। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से केवल संस्थान बंद करने के नाम पर स्कूल बंद और महंगाई बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed