फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JP Nadda felicitated with Jai Sri Ram slogans in Bilaspur

नड्डा जी को जय श्री राम के नारों से गूंजा बिलासपुर

Sun, 04 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda felicitated with Jai Sri Ram slogans in Bilaspur
बिलासपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का रविवार को बिलासपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा व पार्टी के अन्य बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। बिलासपुर के लुहणु मैदान में जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा परिवार के साथ पहुंचे तो नड्डा जी को जय श्री राम के नारों से बिलासपुर शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान नड्डा ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बिलासपुर परिधि गृह में सीएम के साथ कुछ समय बिताने के बाद वह अपने घर विजयपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर रात्रि विश्राम विजयपुर में अपने घर पर ही करेंगे। सोमवार पांच 5 को वह कुल्लू दौरे पर निकलेंगे। वह अटल टनल का निरीक्षण करेंगे।

6 जुलाई को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू में उनको पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे और पौधरोपण के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वह भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed