फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Joint inspection on illegal debris dumping, strict instructions to the construction company

Bilaspur News: अवैध मलबा डंपिंग पर संयुक्त निरीक्षण, निर्माण कंपनी को सख्त निर्देश

Fri, 19 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Joint inspection on illegal debris dumping, strict instructions to the construction company
शिमला –मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) निर्माण क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करते अधिकारी। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अवैध मलबा डंपिंग पर निगरानी को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। ओए संख्या 603/2019, राजीव वर्मा बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य मामले के संदर्भ में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व हितधारकों ने शिमला–मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) निर्माण क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माण कार्य में लगी कंपनी को निर्देश दिए कि कटाई कार्य शुरू करने से पहले सीमा स्तंभों का सही सीमांकन किया जाए। साथ ही पर्याप्त ऊंचाई की सुरक्षा दीवार और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध मलबा डंपिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की चूक होने पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। समिति ने तीन मलबा डंपिंग स्थलों और एक रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट का भी जायजा लिया। प्रशासन ने सभी विभागों को मिलकर तय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य से पर्यावरण और स्थानीय आबादी को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed