फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JOB

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री नर्सरी अध्यापिका बनने का दिया जाए मौका

Sun, 13 Dec 2020 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
JOB
बिलासपुर। आईसीडीएस आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को ठंडोड़ा में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से मिला। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। गर्ग ने मांगों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सभी प्राथमिक स्कूलों में प्री नर्सरी अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर आरएंडपी नियम बनाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी वर्करों ने बताया कि अनुभव को देखते हुए उन्हें प्री नर्सरी अध्यापिका बनने का अवसर दिया जाए। वर्करों ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का एक वर्ष का जो डिप्लोमा किया है उसे भी वरीयता दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में सिखाने का कार्यकर्ताओं के पास अनुभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को सेवानिवृत्ति के बाद किसी प्रकार की न तो पेंशन मिलती है और न ही किसी प्रकार का बकाया। इसलिए उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत लाया जाए। आवश्यक आय प्रमाण पत्र की शर्त हटाई जाए। वहीं सीपीएफ की तर्ज पर एक स्कीम बनाई जाए व कार्यकर्ता व सहायिका का एक बैंक खाता विभाग के साथ खोला जाए। क्लर्क का 40 फीसदी कोटा व मिनी कार्यकर्ता का मानदेय कार्यकर्ता के बराबर किया जाए। इस मौके पर अभिषेक, बबली, मीनू, चंपा, माया, देवी, रीता कुमारी, रश्मि देवी, अहेला कुमारी, प्रोमिला देवी, संतोष कुमारी व राजकुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed