{"_id":"651980afb29d9b0a0608933d","slug":"jjv-school-girls-won-in-kabaddi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6511-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबड्डी में जेजवीं स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबड्डी में जेजवीं स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी
विज्ञापन
- जड्डू कुलज्यार में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला जड्डू कुलज्यार में आयोजित तीन दिवसीय उप मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन एसडीएम झंडूता योग राज धीमान ने किया। उन्होंने इस अवसर पर विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में शिक्षा खंड झंडूता के छह उपखंडों के प्राथमिक पाठशालाओं के करीब 350 खिलाड़ी अपनी अपनी प्रतिभा को बिखेरा। कबड्डी में जेजवीं स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। सुन्हाणी स्कूल की छात्राएं उप विजेता बनी। बैडमिंटन में झंडूता स्कूल के छात्र विजेता और डाहड स्कूल उपविजेता बने। वॉलीबाल में छात्र वर्ग में सुन्हाणी स्कूल विजेता और भड़ोलीकलां उपविजेता, कबड्डी छात्र वर्ग में सुन्हाणी विजेता और जेजवीं उपविजेता, खो-खो में छात्रा वर्ग में जेजवीं विजेता और डाहड उपविजेता रहे। 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुन्हाणी के हेमंत प्रथम, भड़ोलीकलां के अंकुल दूसरे और झंडूता के विक्की तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग 50 मीटर दौड़ में भड़ोलीकलां की दीक्षा प्रथम, सुन्हाणी की शिवानी दूसरे और जेजवीं की अनिता तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में सुन्हाणी के हेमंत प्रथम, झंडूता के अंकित दूसरे और झंडूता के विक्की तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुन्हाणी की शिवानी प्रथम, जेजवीं की कंचन और अनीता क्रमशः: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में सुन्हाणी के नमन प्रथम, दसलेहड़ा के हीरेंद्र दूसरे और सुन्हाणी के अर्पित तीसरे स्थान पर रहे।