फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jila parishad election

बरठीं जिप वार्ड में शिष्या ने गुरु को दी मात

Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
jila parishad election
शालू रनौत का बरठीं मे स्वागत करते लोग। - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। जिला परिषद वार्ड पांच बरठीं में कांग्रेस की चाणक्य नीति के आगे भाजपा धराशायी हो गई। जिला परिषद के चुनाव में बरठीं वार्ड से गुरु और शिष्य एक-दूसरे के सामने थीं। 25 वर्षीय शिष्या ने अपनी ही गुरु को पछाड़कर जिला परिषद की सीट पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

यह सीट विधानसभा क्षेत्र झंडूता की 4 पंचायतों व विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की 7 पंचायतों को मिलाकर बनाई गई है। भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग और झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने में कामयाब नहीं हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी उषा ठाकुर को हराकर कांग्रेस समर्थित शालू रनौत ने 721 वोटों से चुनाव जीत लिया है। इस वार्ड से 5 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनमें दो पूर्व पंचायत प्रधान रही हैं। इस चुनाव में शालू रनौत को 4702 और उषा ठाकुर को 3981 मत मिले। इसके अलावा निशा शर्मा को 2538, मीरा देवी को 2634 व नेहा को 2509 मत मिले हैं। यह सीट दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थी, लेकिन कांग्रेस के आगे भाजपा के नेता प्रचार करने में फिसड्डी रहे।
विज्ञापन

भाजपा की सोच थी कि इस सीट से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर अध्यक्ष पद पर निशाना साधा जाएगा। लेकिन कांग्रेस के नेताओं की चाणक्य नीति के आगे सब धरा का धरा रह गया। कांग्रेस ने एक 25 वर्षीय युवती पर दांव खेलकर पारी को अपने पाले में कर भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्षेत्र में विकास की अनदेखी होने पर कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी उभर कर सामने आई है। इन नतीजों से नेताओं को कुछ सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed