फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jila parishad election

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष 2095 मतों से हारीं जिप चुनाव

Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
jila parishad election
बिलासपुर बामटा वार्ड से गौरव शर्मा जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अपनी सीट नहीं बचा सकीं। उन्हें भाजपा की विमला देवी ने 2095 मतों से मात दी। वहीं कुठेड़ा वार्ड से कांग्रेस की ही जिला महासचिव के चुनावी मैदान में आने से कांग्रेस का वोट बंट गया। इसका फायदा भाजपा को मिला। कांग्रेस की अंतर्कलह से कुठेड़ा वार्ड भी हाथ से निकल गया।
विज्ञापन

जिला परिषद के समर्थित उम्मीदवारों की सूची खुद अंजना धीमान ने ही घोषित की थी। उन्होंने खुद को कुठेड़ा वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। अंजना धीमान इस वार्ड से खुद चुनावी मैदान में उतरी थीं, वहीं कांग्रेस की जिला महासचिव सुनीता धीमान ने भी इस वार्ड से चुनावी ताल ठोकी थी। कांग्रेस की अंतर्कलह इतनी भारी पड़ी कि जिला अध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने विमला देवी को समर्थित उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। वह 7997 वोट लेकर विजयी रहीं। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष को 5902 वोट पड़े। वहीं कांग्रेस की जिला महासचिव को 2977 वोट पड़े।
विज्ञापन

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के हारने से जिला में कांग्रेस के नेतृत्व पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। अंजना धीमान जहां पहले भी जिप अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं विमला पूर्व में तलवाड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। विमला देवी ने पूर्व जिप अध्यक्ष एवं वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हराकर अपना कद ऊंचा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed