फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhanduta gets a development gift worth Rs 42.43 crore

Bilaspur News: झंडूता को 42.43 करोड़ की विकास की सौगात

Thu, 05 Feb 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jhanduta gets a development gift worth Rs 42.43 crore
बरठीं में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। स्रोत: डीपीआरओ
भल्लू पुल हादसे के प्रभावित परिवारों को 31-31 हजार रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

तलाई में खुलेगी उप-तहसील, लोगों को राजस्व कार्यों के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में 42.43 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
बरठीं में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने री-रडोह और दधोग टप्पे गांव में पुल निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बरठीं, गेहड़वीं और झंडूता क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध करने की घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तलाई में उप-तहसील खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने मल्होट में सहकारी बैंक खोलने और कलोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फैसलों से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। मुख्यमंत्री ने भल्लू घाट पुल के समीप हुए सड़क हादसे का जिक्र करते हुए प्रभावित 16 परिवारों को 31-31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार संकट की घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता नायब सूबेदार संजय कुमार के नाम पर बने राजकीय पॉलिटेक्निक कलोल के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया, जिस पर 3.30 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरठीं में पुलिस चौकी खोलने की बात कही।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया, जिस पर 12.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने शाहतलाई नगर की संशोधित सीवरेज योजना (25 करोड़ रुपये) और शाहतलाई में चरण गंगा सौंदर्यीकरण परियोजना (1.25 करोड़ रुपये) का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से नगर की आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले बरठीं पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व बीरू राम किशोर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धावल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

बरठीं में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। स्रोत: डीपीआरओ

बरठीं में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। स्रोत: डीपीआरओ

बरठीं में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। स्रोत: डीपीआरओ

बरठीं में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed