फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jhanduta bilashpur road bad conditio

कोटधार क्षेत्र की आधा दर्जन से ज्यादा सडक़ों खस्ताहाल

Mon, 24 Oct 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
jhanduta bilashpur road bad conditio
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की आधा दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल मार्ग से एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं मिल रही है। काफी अरसे बाद भी संपर्क मार्गों की मरम्मत कार्य नहीं हुई है। लोग मरीज को सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकियों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार खस्ताहाल हुई संपर्क सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। कोटधार क्षेत्र की मल्होट से ककरेहड़, धन्नड से बल्ह चलोग, धनी से खरली, गंगलोह से खेरी कुटला डफरेहड़ा, धनोला से गाह घोड़ी, डोहग बैथरी चलावा, फुफली -झुलवाना भल्यार सहित कई संपर्क सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। लोगों को एंबुलेंस की सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। इन मार्गों पर पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। ज्यादा परेशानी लोगों को मरीज अस्पताल ले जाने में झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों सरवन कुमार, बक्शी राम, श्याम सिंह, आशाराम आदि ने बताया कि मार्ग खस्ताहाल होने के कारण लोगों को एंबुलेंस की सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। विभाग के ढुलमुल रवैया होने से हजारों लोग परेशानी से गुजर रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग उनकी समस्याओं के प्रति जागरूक नहीं हैं। समस्या अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने विभाग से खस्ताहाल सड़कों की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल कलोल के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने कहा कि जो सड़कें विभाग के अधीन थी। उनका मरम्मत का कार्य करवा दिया है, लेकिन जो संपर्क मार्ग पंचायत द्वारा बनाए गए हैं। विभाग उनकी मरम्मत कार्य नहीं करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed