फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jewelery worth lakhs and cash worth Rs 18 thousand stolen from car in broad daylight

Bilaspur News: दिन दहाड़े कार से लाखों के गहने और 18 हजार की नकदी चोरी

Fri, 07 Jun 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs and cash worth Rs 18 thousand stolen from car in broad daylight
- पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- कार के दरवाजे खोल कर वारदात को दिया अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर में दिन दहाड़े चोरों ने एक कार से लाखों रुपये के गहने और 18 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। वारदात को कार के दरवाजे खोल कर अंजाम दिया गया। सदर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार लच्छु राम निवासी गांव कोटला डाकघर ब्रहम्पुखर जिला बिलासपुर अपनी पत्नी के साथ शहर के बाजार आए थे। उन्होंने कार को मॉल के पास सड़क के किनारे खड़ा किया और बैंक चले गए। बैंक से जब वापस आए तो कार में रखे कपड़े और गहनों बैग और 18 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। चोरों ने किसी तरह से कार का दरवाजा खोल कर वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत सदर थाने में दी गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। साथ ही वारदात में शामिल दूसरे आरोपी का नाम, पता भी बताया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी वार्ड नंबर-5 मेन मार्केट बिलासपुर और अमित किशोर निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे चोरी के सामान की बरामदगी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed