फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jeevan Jyoti College's outstanding performance in the first semester of B.Sc. Nursing.

Bilaspur News: बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर में जीवन ज्योति कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jeevan Jyoti College's outstanding performance in the first semester of B.Sc. Nursing.
कोमल, प्रियंका और शिवाली ने 7.00 सीजीपीए हासिल कर कॉलेज में किया टॉप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जीवन ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चांदपुर के बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्राओं में खुशी का माहौल है।

परीक्षा परिणाम में कोमल कुमारी, प्रियंका चौहान और शिवाली डोगरा ने 7.00 सीजीपीए हासिल कर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं स्नेहा ने 6.50 सीजीपीए प्राप्त किया। इसके अलावा श्वेता पाठक, नेहा कौंडल, गुनगुन ठाकुर, रेखा कुमारी, शगुन राणा, रेणुका देवी, मैशा शर्मा और सानिया देवी ने 6.00 सीजीपीए हासिल कर परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधन और समस्त शिक्षकगण ने परीक्षा में सफल रहने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के साथ-साथ शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सफल छात्राओं ने परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए अपने माता-पिता, शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed