{"_id":"652a7380ec33b1285204b9be","slug":"jasveer-singh-became-mister-anvi-became-miss-fresher-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-7106-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जसवीर सिंह मिस्टर, अणवी बनीं मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जसवीर सिंह मिस्टर, अणवी बनीं मिस फ्रेशर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में एनएसयूआई इकाई द्वारा कॉलेज में नए प्रवेश किए गए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष नईम शेख ने किया। उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया ।
हिमाचल एनएसयूआई के महासचिव टोनी ठाकुर, जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष ईशान ठाकुर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने कहा हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी तरह के कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किए जाएंगे। सभी छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का समापन बिलासपुर सदर चुनाव क्षेत्र के नेता एवं हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव बंबर ठाकुर ने किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि गुरुजनों और माता पिता का आदर सम्मान करना चाहिए। उनके द्वारा बताए गए सही मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने एनएसयूआई द्वारा उठाई गए समस्या, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज चौक से लेकर महाविद्यालय प्रांगण तक फुटपाथ बनाने का वादा किया। आश्वस्त किया कि उनकी अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द किया जाएगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने जसवीर सिंह अणवी को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के रूप में सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर देश राज ठाकुर,आशु पंवार, विकास ठाकुर, थुमन, पंकज पाधा, नरेश विशेष तौर पर मौजूद रहे।